सीतामढ़ी: सोनबरसा थाना पुलिस ने 4 सितंबर 2026 को विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीली पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई रोहुआ ट्रांसफॉर्मर के पास की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार (करीब 26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रोहुआ वार्ड नंबर-02, थाना सोनबरसा, जिला सीतामढ़ी का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 1170 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है, जिसकी कुल मात्रा 117 लीटर बताई गई है। इसके अलावा मौके से एक टेम्पो और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

इस संबंध में सोनबरसा थाना कांड संख्या 201/26 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version