आवेदक द्वारा कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए जिसकी सुनवाई कर उनकी समस्याओं का किया गया समाधान
~~~~
*मधुबनी, 05 अक्टूबर 2026*
*जिला पदाधिकारी, श्री आनंद शर्मा द्वारा सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।* कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में ठाकुर मुरली मनोहर ट्रस्ट मंदिर के अध्यक्ष श्री नीलेंद्र नाथ चौधरी एवं सचिव श्री अरुण कुमार चौधरी के द्वारा ठाकुर मुरली मनोहर ट्रस्ट मंदिर के जमीन, पोखरा, भिंडा, श्मशान घाट एवं अन्य संपत्ति का नकली कागजात बनाकर अतिक्रमण करने के संबंध में आवेदन दिया। वही प्रखंड बाबूबरही निवासी शंभू कुमार ने प्रखंड कार्यालय बाबूबरही में कार्यरत मोहम्मद तैयब एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों द्वारा की जा रही गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमिताओं फर्जीवाड़े एवं गंभीर धांधली की उच्चस्तरीय जांच तथा प्रतिनियुक्ति रद्द करने के संबंध में आवेदन दिया। अंचल घोघरडीहा निवासी छेदी कामत के द्वारा बासगीत पर्चा वाली जमीन एवं उसमें बने आवासीय घर को विपक्षीगण द्वारा जबरन कब्जा करने को लेकर शिकायत किया। महेश कुमार यादव प्रखंड घोघरडिहा निवासी ने रैयती जमीन पर प्रतिपक्षी द्वारा बाउंड्री-बाल एवं घर बनाने से रोकने के संबंध में शिकायत किया। परिवादी विनोद ठाकुर प्रखंड घोघरडीहा के द्वारा घर के मुख्य रास्ते पर कचरा एवं लकड़ी जमा करने से रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर शिकायत किया। अंचल लखनौर निवासी पीतांबर ठाकुर ने निजी हिस्से वाली जमीन पर विपक्षीगण के द्वारा जबरदस्ती शौचालय का निर्माण कार्य करने वो रोकने पर मारपीट और खून खराबा करने की धमकी देने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अतिरिक्त, इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कक्ष में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
*उल्लेखनीय है कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जन-हितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाना है।*
*जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवा प्राप्त हो सके। *कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बारी-बारी से सभी आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा हरेक महीने के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को पंचायत में सहयोग शिविर चलाया जा रहा है, जो पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया है। आए हुए आवेदनों का तीस दिनों के अंदर उसका निष्पादन किया जाना है। अपनी शिकायतों को लेकर घर बैठे ही सहयोग शिविर पोर्टल RTMS पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।*
*”सहयोग शिविर” RTMS*
*🔗 ऑनलाइन आवेदन के लिए इस पोर्टल पर जाएँ:*
https://sahyog.bihar.gov.in/
कैसे करें आवेदन?
1. ऊपर दिए गए पोर्टल पर जाएँ।
2. अपनी शिकायत/समस्या दर्ज करे।
