जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आयोजित “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।*
यह जनसंवाद कार्यक्रम आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में आने वाली कठिनाइयों का समाधान उपलब्ध कराने तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान भेजा थाना क्षेत्र के खरीक ग्राम निवासी चंदन कुमार ने पंचायत सरकार भवन का निर्माण शीघ्र कराने हेतु अनुरोध किया गया है।
बेनीपट्टी प्रखंड के करहारा डीह टोल निवासी रामबृक्ष यादव ने रास्ते का अतिक्रमण खाली कराने हेतु आवेदन दिया गया है। वहीं भेजा थाना क्षेत्र के महपतिया निवासी मो. फातमा खातून ने गांव के पड़ोसी एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा हकीयत रिहायसी घर को तोड़कर बलपूर्वक रास्ता बनाने के संबंध में आवेदन दिया गया है। फुलपरास के सिहुला निवासी इंद्रा देवी ने अतिक्रमण खाली नही होने की शिकायत की गयी है।
इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहे तथा जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
*उन्होंने कहा कि “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जनहितैषी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाना है, ताकि प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक त्वरित सेवा उपलब्ध हो सके।

आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर 06276-222576 पर करे संपर्क।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version