निर्देशानुसार – जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीतामढ़ी की ओर से आगामी 9 मई 2026 को वर्ष का दुसरा राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर संचालित कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर एक बैठक की गई। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अखिलेश कुमार झा के निर्देशन में आयोजित बैठक में सभी उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी गणों को निर्देश दी गई कि आगामी होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु अधिक से अधिक सुलहनीय वादों विशेष कर एम० ए० सी टी० व अन्य कार्यपालिका विभाग से सम्बंन्धित वन, श्रम, विधुत, मापतौल, भूअर्जन, जैसे सुलहनीय वादों के साथ-साथ भी अपराधिक सुलहनीय वादों का भी चयन करते हुए सम्बधिंत पक्षकारों को नोटिस निर्गत करते हुए तथा न्यायलय में उनके पक्षकारों के उपस्थिति के दौरान अपने अपने न्यायालय में प्री कौंसिलिंग कर वादों का निष्पादन करें तथा सम्बधिंत सूची प्राधिकार कार्यालय को उपलब्ध करायें। इस बैठक में उपस्थित प्राधिकार सचिव श्रीमति संजना गाँधी द्वारा बताया गया कि 9 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु सभी न्यायालयों में सुलहनीय वादों की छंटनी व पक्षकारों हेतु नोटिस बनाने का कार्य पाराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा की जा रही है जो लगभंग समाप्ति की ओर है जबकि सम्बन्धित नोटिसों का तामिला संम्बधिंत थाना के चौकिदारों द्वारा नोटिस सर्व कराने का कार्य किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक वादों का निष्पादन कर उक्त राष्टीय लोकअदालत को सफल बनाया जा सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version