प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 07.10.26
जिला जन-संपर्क कार्यालय, सीतामढ़ी
“25 साल, 25 उपलब्धियाँ – सेवा, सुशासन और विकास” की थीम पर रंगों के माध्यम से विकास यात्रा का आकर्षक प्रदर्शन
सेवा संकल्प–2026 के तहत आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS), सीतामढ़ी द्वारा “25 साल, 25 उपलब्धियाँ – सेवा, सुशासन और विकास” की थीम पर भव्य एवं आकर्षक रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विगत वर्षों में जनकल्याण, सुशासन एवं विकास के विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को कला एवं रंगों के माध्यम से जनसामान्य के समक्ष प्रभावी एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत करना था।
रंगोली कार्यक्रम में विकास के विविध आयामों को अत्यंत रचनात्मक एवं कलात्मक तरीके से उकेरा गया। रंगोली के माध्यम से विशेष रूप से गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण, शिक्षा का विस्तार, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास तथा सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रदर्शित किया गया। विभिन्न आकृतियों, प्रतीकों एवं रंग संयोजनों के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकासोन्मुख पहलों का संदेश आम नागरिकों तक पहुँचाया गया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से संबंधित रंगोलियाँ रहीं। इनमें प्रदेश की लोक कला, संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत एवं सामाजिक विविधता की सुंदर एवं मनमोहक झलक देखने को मिली। रंगोली के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखना भी समान रूप से आवश्यक है।
इस अवसर पर नगर परिषद, सीतामढ़ी के पदाधिकारी ने कहा कि कला संवाद एवं जनजागरूकता का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम है। रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास आम नागरिकों को शासन की विकास यात्रा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल जनसामान्य में
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने कहा कि “विकसित भारत–2047” के लक्ष्य को साकार करने के लिए स्थानीय स्तर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समावेशन एवं सुशासन जैसे क्षेत्रों में सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। ICDS आँगनवारी सेविका द्वारा आयोजित यह रंगोली कार्यक्रम इसी उद्देश्य से नागरिकों को जागरूक, प्रेरित एवं सहभागी बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि विकास केवल आधारभूत संरचनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण, बेहतर नागरिक सुविधाएँ, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ, महिलाओं की भागीदारी और पारदर्शी प्रशासन भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
“25 साल, 25 उपलब्धियाँ – सेवा, सुशासन और विकास” की थीम पर आयोजित इस रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से सीतामढ़ी में विकास, जनसेवा एवं सुशासन की भावना को रचनात्मक अभिव्यक्ति मिली तथा नागरिकों के बीच जागरूकता एवं सकारात्मक सहभागिता का संदेश प्रसारित किया गया।
