सीतामढ़ी के सुप्पी थाना परिसर में पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब के विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र से जुड़े कुल 25 कांडों में जब्त 5,227.80 लीटर शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।
शराब विनष्टीकरण की यह कार्रवाई अंचलाधिकारी, सुप्पी की उपस्थिति में संपन्न हुई। जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।
पुलिस प्रशासन की ओर से जब्त शराब के मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
#Suppi #Sitamarhi #LiquorDestruction #BiharPolice #SitamarhiPolice #LiquorSeized #BiharNews #CrimeNews #PoliceAction #LiquorCase
