सीतामढ़ी जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियमित रूप से जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
जन शिकायत सुनवाई के दौरान प्राप्त मामलों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान हो और उन्हें न्याय दिलाने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
सीतामढ़ी पुलिस द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि शिकायतों का उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
