रक्षाबंधन के अवसर पर सीतामढ़ी में भावनात्मक पहल देखने को मिली। किशोरियों ने पुलिस अधीक्षक अमित रंजन को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया। इस दौरान एसपी ने बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई और किशोरियों को स्नेह एवं मिठाइयां भेंट कीं।

बाल सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रतिबद्ध

एसपी अमित रंजन ने कहा कि सीतामढ़ी पुलिस बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, मानव तस्करी और बाल विवाह की रोकथाम के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।

रक्षाबंधन के इस अवसर पर सीतामढ़ी पुलिस की ओर से जिलेवासियों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं।

#Sitamarhi #सीतामढ़ी #AmitRanjan #SitamarhiSP #RakshaBandhan #रक्षाबंधन #BiharPolice #ChildSafety #WomenSafety #बालिकासुरक्षा #महिलासुरक्षा #SitamarhiPolice #BiharNews

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version