साइबर थाना, सीतामढ़ी द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई ₹20,000 की राशि पीड़ित राजेश राम को वापस दिलाई गई।

पुलिस की तत्परता से पीड़ित को आर्थिक राहत मिल सकी और मामले का शीघ्र समाधान किया गया।

सीतामढ़ी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी या गलत ट्रांजेक्शन की स्थिति में पहला एक घंटा “गोल्डन आवर” अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। ऐसी परिस्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, Cybercrime.gov.in पोर्टल या नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन अपनाने की भी अपील की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version