सोशल मीडिया एवं विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कोचिंग संचालक द्वारा छेड़खानी के आरोप में एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है तथा मामले में आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
