सीतामढ़ी में यातायात थाना के अनुसंधानकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान दर्ज कांडों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा अनुसंधान और मामलों के समयबद्ध निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में लंबित मामलों की स्थिति का आकलन करते हुए अनुसंधान कार्य में तेजी लाने और सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
समीक्षा के दौरान अनुसंधानकर्ताओं को साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अनुसंधान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांडों के त्वरित अनुसंधान और प्रभावी निष्पादन से न्यायिक प्रक्रिया मजबूत होगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।
