सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 233/26 में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता की तलाश की गई और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले में विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीतामढ़ी पुलिस ने कहा कि अपहरण जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
