Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मधुबनी: राम सागर टोल स्कूल में 15 लाख से बनेंगे दो कमरे

    September 8, 2026

    मधुबनी में पंचायत भवन का रास्ता अतिक्रमणमुक्त, आवागमन हुआ सुगम

    September 8, 2026

    मधुबनी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, ऑनलाइन OPD पर जोर

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»सीतामढ़ी में DM ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
    Bihar

    सीतामढ़ी में DM ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

    adminBy adminSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के तहत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं।

    जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। प्राप्त परिवादों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड और अतिक्रमण सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे।

    जिलाधिकारी ने एक-एक मामले की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के तत्काल और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम किया जाए।

    तनय सुल्तानिया ने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के निपटारे के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने त्वरित और पारदर्शी शिकायत निवारण को प्रशासन की प्राथमिकता बताया।

    जिलाधिकारी ने कहा कि ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। इससे जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को गति मिलने के साथ ही प्रशासन के प्रति आम लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

    जनसुनवाई में योगेंद्र ठाकुर (बघारी, रून्नीसैदपुर) ने अनुग्रह अनुदान, अजय कुमार (मलाही, परिहार) ने अतिक्रमण, संगीता देवी (खरका बसंत, बोखरा) ने अतिक्रमण, हरि ओम शर्मा (टिकौली, रून्नीसैदपुर) ने अतिक्रमण से संबंधित मामला रखा।

    इसी तरह चंद्र कुमार (मधुबन चक) ने बिजली बिल, महादेवी (मेहसौल) ने दाखिल-खारिज, अकली देवी (डुमरी कला) ने मुआवजा भुगतान, शोभा देवी (कैलाशपुरी) ने दाखिल-खारिज, रीमा कुमारी (राधाउर, सुरसंड) ने सेविका चयन, कुमार नितिन सिंह (सरसौला, सुरसंड) ने भूमि नामांतरण तथा स्वाति कुमारी (मेजरगंज) ने विकास मित्र की बहाली से जुड़ी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी।

    इनके अलावा भी बड़ी संख्या में नागरिक जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से जिला प्रशासन को अवगत कराया।

    Bihar Government Bihar Latest News Jan Sunwai Saat Nishchay 3 Sabka Samman Jeevan Aasan Seva Samvad Samadhan Sitamarhi News Tanay Sultania जनसमस्या जनसुनवाई जिला प्रशासन तनय सुल्तानिया बिहार सरकार शिकायत निवारण सबका सम्मान जीवन आसान सात निश्चय 3 सीतामढ़ी DM सीतामढ़ी न्यूज सीतामढ़ी प्रशासन सेवा संवाद समाधान
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी में DM का औचक निरीक्षण, 17 कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश
    Next Article सीतामढ़ी में SP ने सुनीं जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    admin

    Related Posts

    मधुबनी: राम सागर टोल स्कूल में 15 लाख से बनेंगे दो कमरे

    September 8, 2026

    मधुबनी में पंचायत भवन का रास्ता अतिक्रमणमुक्त, आवागमन हुआ सुगम

    September 8, 2026

    मधुबनी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, ऑनलाइन OPD पर जोर

    September 8, 2026

    मधुबनी में पेंटिंग से बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

    September 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    मधुबनी: राम सागर टोल स्कूल में 15 लाख से बनेंगे दो कमरे

    By adminSeptember 8, 20260

    मधुबनी। जिले में बच्चों को सुरक्षित, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों…

    मधुबनी में पंचायत भवन का रास्ता अतिक्रमणमुक्त, आवागमन हुआ सुगम

    September 8, 2026

    मधुबनी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, ऑनलाइन OPD पर जोर

    September 8, 2026

    मधुबनी में पेंटिंग से बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

    September 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (737)
    • Breaking News (1,396)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (199)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?