सीतामढ़ी साइबर थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लोन रिकवरी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सरगना को दबोच लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इससे पहले रिग बांध क्षेत्र में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया था, जिसमें सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इस मामले का मुख्य आरोपी और कॉल सेंटर का संचालक वीरेन्द्र कुमार पूव गिरफ्तारी के डर से फरार था और उसके नेपाल में छिपे होने की जानकारी मिल रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर 05 मार्च 2026 को सीतामढ़ी साइबर थाना पुलिस ने परिहार थाना के सहयोग से उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

📌 गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: वीरेन्द्र कुमार पूव
  • पता: वार्ड संख्या 04, जगधर, थाना परिहार, जिला सीतामढ़ी

📌 बरामदगी

  • मोबाइल फोन – 01
  • विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड – 04
  • चेक – 01 (इस खाते से जुड़ी कुल 07 शिकायतें दर्ज हैं)
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version