सीतामढ़ी: जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से “अभया ब्रिगेड” लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। महिला पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में गठित यह विशेष टीम स्कूलों, कॉलेजों, छात्रावासों और कोचिंग संस्थानों के आसपास नियमित रूप से गश्त कर रही है, ताकि महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सीतामढ़ी जिला पुलिस की ओर से संचालित इस पहल के तहत अभया ब्रिगेड की टीम उन सभी प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही है, जहां छात्राएं और महिलाएं नियमित रूप से आवागमन करती हैं। टीम का उद्देश्य सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

महिला पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यरत अभया ब्रिगेड महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी महिला या छात्रा को किसी प्रकार की असुरक्षा या उत्पीड़न का सामना करना पड़े तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से अभया ब्रिगेड की नियमित गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version