Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है।

    June 20, 2026

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,

    June 20, 2026

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने संगीता कुमारी को बनाया आत्मनिर्भर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»सीतामढ़ी में मातृ एनीमिया नियंत्रण की दिशा में ऐतिहासिक पहल, 22 गर्भवती महिलाओं को FCM इंजेक्शन—पिरामल फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग
    Breaking News

    सीतामढ़ी में मातृ एनीमिया नियंत्रण की दिशा में ऐतिहासिक पहल, 22 गर्भवती महिलाओं को FCM इंजेक्शन—पिरामल फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग

    adminBy adminMarch 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी में मातृ एनीमिया नियंत्रण की दिशा में ऐतिहासिक पहल, 22 गर्भवती महिलाओं को FCM इंजेक्शन—पिरामल फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग
    सीतामढ़ी: मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
    इस क्रम में Ferric Carboxymaltose (FCM) इंजेक्शन की शुरुआत बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान की गई।
    बिहार में मातृ एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती रही है, जिसके समाधान के लिए पिरामल फाउंडेशन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर तकनीकी सहयोग, रणनीतिक योजना एवं जमीनी स्तर पर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिरामल फाउंडेशन द्वारा राज्य से लेकर जिला स्तर तक लगातार संवाद एवं कार्ययोजना के माध्यम से इस पहल को धरातल पर उतारने में अहम योगदान दिया गया।
    इसी पहल के तहत राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के निर्देशानुसार सीतामढ़ी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुरसंड में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
    सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉ. अखिलेश कुमार के नेतृत्व में तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामकिशोर सिंह के मार्गदर्शन में गंभीर एनीमिया से ग्रसित कुल 22 गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें FCM इंजेक्शन चढ़ाया गया।
    इस दौरान प्रशिक्षित GNM मनमोहन व्यास द्वारा सुरक्षित एवं मानक प्रोटोकॉल के अनुसार सभी चयनित गर्भवती महिलाओं को FCM इंजेक्शन दिया गया, जिससे उपचार की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।
    यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा केवल सेवा ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
    इस कार्यक्रम की सफलता हेतु योजना निर्माण, क्षमता निर्माण, फील्ड स्तर पर समन्वय एवं मॉनिटरिंग को सदृढ़ करना होगा जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समय पर सेवा पहुँच सके।
    जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार एवं कार्यक्रम लीड दुर्गा प्रसाद और रोहित कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इस पहल को प्रभावी रूप से लागू किया।

    कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामकिशोर सिंह, डीपीएम स्वास्थ्य असित रंजन, बीएचएम मोहम्मद सदरूद्दिन, बीसीएम कृष्णनंदन, पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, कार्यक्रम लीड रोहित कुमार, दुर्गा प्रसाद, प्रशिक्षित GNM मनमोहन व्यास सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
    यह पहल न केवल मातृ एनीमिया की रोकथाम की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि आने वाले समय में राज्य के अन्य जिलों के लिए भी एक मॉडल के रूप में स्थापित हो सकती है।
    स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से यह उम्मीद की जा रही है कि बिहार में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने एवं सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय प्रगति होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमेधा सम्मान–सह–पीसीएस मार्गदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन
    Next Article यूपी पुलिस के ऐसे पुलिसकर्मी जितेंद्र यादव को बर्खास्त किया गया है, जो पूरे विभाग और कई जिलों में अपने सामाजिक कार्यों के लिए मशहूर था।
    admin

    Related Posts

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की होगी विशेष जांच

    June 12, 2026

    जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा, संभावित जल संकट से निपटने एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    June 2, 2026

    टेंडर और ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    June 1, 2026

    मधुबनी में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सामान्य, 33,741 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है।

    By adminJune 20, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–18 जून 2026 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET (…

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न,

    June 20, 2026

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने संगीता कुमारी को बनाया आत्मनिर्भर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी

    June 20, 2026

    एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की मधुबनी जिले में उपलब्धता सामान्य एवं नियंत्रित।

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (117)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (65)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?