सीतामढ़ी जिले में पुलिस लगातार अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में परिहार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अजमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

वहीं भिट्ठा थाना क्षेत्र में भी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नैनही बॉर्डर के पास वाहन जांच के दौरान एक इलेक्ट्रिक रिक्शा से 90.6 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसका नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

सीतामढ़ी पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब तस्करी और अपराध पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


Share.
Leave A Reply

Exit mobile version