सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम, ज्वैलरी दुकानों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, टाइगर गश्ती दल संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त कर रहा है। इस दौरान बैंक, एटीएम और आभूषण दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और संभावित आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है।

सीतामढ़ी पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version