सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। यहां आने वाली महिला फरियादियों की शिकायतों को गोपनीयता और संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल मिल सके।

पुलिस के अनुसार, प्रत्येक थाना स्थित महिला हेल्प डेस्क पर तैनात प्रभारी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं। प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित, निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

सीतामढ़ी पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा और सम्मान उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को आवश्यक सहायता और कानूनी सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, हिंसा या उत्पीड़न का सामना कर रही हैं, तो बिना किसी संकोच के अपने नजदीकी थाना स्थित महिला हेल्प डेस्क से संपर्क करें। उनकी शिकायत पर पूरी गोपनीयता के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version