सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से टाइगर गश्ती दल द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बैंकिंग प्रतिष्ठानों, एटीएम, ज्वैलरी दुकानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
पुलिस टीम द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही सुरक्षा मानकों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष सुरक्षा जांच अभियान का उद्देश्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बनाए रखना है।
सीतामढ़ी पुलिस ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
