सीतामढ़ी। सुप्पी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सुप्पी थाना कांड संख्या-281/23 में अपहरण से संबंधित मामले के आरोपी कृष्णा पाठक, निवासी अख्ता, थाना सुप्पी, जिला सीतामढ़ी को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, सुप्पी थाना कांड संख्या-204/25 में हत्या के प्रयास से संबंधित मामले के प्राथमिकी अभियुक्त अनीश कुमार, निवासी परसा, थाना सुप्पी, जिला सीतामढ़ी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
