सीतामढ़ी जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीम विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना तथा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

जांच के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यकतानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

सीतामढ़ी पुलिस ने आम नागरिकों से जांच अभियान के दौरान सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version