सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना कांड संख्या 182/25 (पॉक्सो एक्ट) में फरार चल रहे चार आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार विधिवत चस्पा किया गया।

पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार अधिपत्र के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए फरार आरोपितों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version