सीतामढ़ी। भिट्ठा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में जाली भारतीय नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भिट्ठामोड़ स्थित जलेश्वर चौक के समीप की गई, जहां संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 100 रुपये मूल्यवर्ग के 90 जाली भारतीय नोट, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जावेद आलम के रूप में हुई है। वह पिपरा परसाईन गांव, थाना सोनबरसा, जिला सीतामढ़ी का निवासी है।
इस मामले में भिट्ठा थाना में कांड संख्या 89/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जाली नोटों के स्रोत तथा संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
