सीतामढ़ी। बेला थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम बारा से एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद शानी, पिता स्वर्गीय मोहम्मद शमीम, निवासी ग्राम बारा, थाना बेला, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
