पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर जिले में बैंकिंग प्रतिष्ठानों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के विभिन्न बैंकों और एटीएम केंद्रों की सुरक्षा जांच की जा रही है।

पुलिस टीमों द्वारा बैंक परिसरों के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही, किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंक और एटीएम की सुरक्षा को लेकर नियमित जांच की जा रही है, ताकि आम लोगों और बैंक ग्राहकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

सीतामढ़ी पुलिस ने बैंक प्रबंधन और आम नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version