सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने किया।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कर्तव्य के प्रति तत्परता का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और अनुशासन का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस विभाग की ओर से नियमित रूप से आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक परेड का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और ड्यूटी के प्रति सजगता बनाए रखना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version