सीतामढ़ी। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई आयोजित की जाती है।
इसी क्रम में 8 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु मामले अग्रेषित किए।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
