पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है। महिला फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को पूरी गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
महिला हेल्प डेस्क पर तैनात प्रभारी अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन और शिकायत पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित मामलों की लगातार निगरानी भी की जा रही है, जिससे पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय और आवश्यक सहायता मिल सके।
सीतामढ़ी पुलिस का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है। इसी दिशा में महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों के प्रभावी समाधान और उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
