सीतामढ़ी जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के निष्पादन एवं पुनर्चक्रण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए PWMU बाजपट्टी प्रखंड द्वारा पूरे जिले से लगभग 8000 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक का संग्रह किया गया।
संग्रहित प्लास्टिक में से लगभग 4000 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक का पुनः उपयोग करते हुए 85 आकर्षक एवं उपयोगी सीटिंग बेंच का निर्माण कराया गया है। यह पहल स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में जिले के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है।
इस अभियान को सफल बनाने में जिले के सभी LSBA टीम के कर्मियों एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से इस कार्य को प्रभावी रूप से संपन्न किया जा सका।
जिले में इस प्रकार की पहल न केवल सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को कम करने में सहायक होगी, बल्कि आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी करेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
