सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ऑटो रिक्शा से 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान ऑटो रिक्शा की तलाशी लेने पर उसमें रखी 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद हुई। मौके से रंजीत रावत और अनुरुद्ध पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version