सीतामढ़ी में कौलि थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 09.05.2026 को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। दोनों आरोपियों की पहचान नेपाली नागरिक के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे और पीछे की कड़ियों की जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इस संबंध में कौलि थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. राकेश पासवान
  2. राकेश राउत
    दोनों निवासी – लहिपुर, वार्ड नंबर 02, थाना मलंगवा, जिला सर्लाही, नेपाल

बरामदगी:

  • मादक पदार्थ – 07 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य लगभग ₹3,50,000/-)
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version