पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर CCSU से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना, सीतामढ़ी के सहयोग से बोखड़ा, गाढ़ा एवं रिगा थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान “ऑपरेशन साइबर प्रहार 3.0” चलाया गया। इस अभियान के तहत फर्जी वेबसाइटों का उपयोग कर अवैध दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

बोखड़ा, रिगा और गाढ़ा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी के दौरान चार अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और उन्हें तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। जांच के क्रम में आरोपियों के मोबाइल फोन और कंप्यूटर सिस्टम में कई संदिग्ध व अवैध वेबसाइटों के संचालन के प्रमाण मिले हैं, जिनका उपयोग विभिन्न व्यक्तियों के नाम और पते का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किया जा रहा था।

इस मामले में बोखड़ा थाना कांड संख्या-127/26, रिगा थाना कांड संख्या-202/26 एवं गाढ़ा थाना कांड संख्या-46/26 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी अभियान जारी है।

बरामदगी:

  • कंप्यूटर सिस्टम (CPU) – 02
  • मॉनिटर – 03
  • DVR – 01
  • मोबाइल फोन – 05
  • अंगूठा स्कैनर – 06
  • एटीएम कार्ड – 04
  • फर्जी प्रतीत होने वाले दस्तावेज (आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आय/आवास प्रमाण पत्र सहित 70+ दस्तावेज)

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. चंदन कुमार, ग्राम– बुधनगरा, थाना– बोखड़ा
  2. अनिल कुमार, ग्राम– झटक, थाना– बोखड़ा
  3. सूरज कुमार, ग्राम– शिवनगर, थाना– रिगा
  4. निर्मल कुमार, ग्राम– प्रेमनगर, थाना– गाढ़ा, जिला– सीतामढ़ी
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version