सीतामढ़ी। जिलेवासियों की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान को लेकर सीतामढ़ी पुलिस द्वारा जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 15 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने अपने कार्यालय में आम लोगों की शिकायतें सुनीं।
जन शिकायत सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा सके।
सीतामढ़ी पुलिस की ओर से बताया गया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।
