Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सौराठ महोत्सव-2026 का भव्य और विधिवत उद्घाटन: दीप प्रज्वलन के साथ मिथिला की लोक-संस्कृति का हुआ शानदार आगाज़

    November 26, 2026

    विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर

    November 26, 2026

    सौराठ महोत्सव-2026 का शानदार आगाज़: समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता के साथ हुआ शुभारंभ

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन एवं बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
    Bihar

    सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन एवं बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

    adminBy adminNovember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी
    जन संपर्क प्रशाखा
    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक–25.11.2026

    लंबित पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण शीघ्र पूर्ण कराएं : जिला पदाधिकारी

    दिव्यांगजनों की ट्राई साइकिल की मरम्मत के लिए प्रखंडवार कैंप लगाने का निर्देश

    सीतामढ़ी। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

    बैठक में जिला पदाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को लंबित पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण (Life Certification) अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने वृद्धजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एवं एमटीसी पोर्टल से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

    दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराना केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया कि दिव्यांगजनों की खराब ट्राई साइकिल की मरम्मत के लिए प्रखंडवार कैंप आयोजित कर आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें आवागमन में कठिनाई न हो।

    बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी बीडीओ को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही, परवरिश योजना के तहत अनाथ बच्चों, एचआईवी प्रभावित परिवारों एवं कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों के बच्चों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

    जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। विशेष रूप से वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय प्रयास करने का निर्देश दिया।

    बैठक में अपर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी-सह-सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्री लालकृष्ण राय, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री गोविंद राम, विधिक सह परिवीक्षा पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश पाण्डेय सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सीतामढ़ी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
    Next Article मेहसौल आरओबी के निर्माण कार्यों में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश
    admin

    Related Posts

    सौराठ महोत्सव-2026 का भव्य और विधिवत उद्घाटन: दीप प्रज्वलन के साथ मिथिला की लोक-संस्कृति का हुआ शानदार आगाज़

    November 26, 2026

    विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर

    November 26, 2026

    सौराठ महोत्सव-2026 का शानदार आगाज़: समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता के साथ हुआ शुभारंभ

    November 26, 2026

    सौराठ महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित पाँच दिवसीय ‘मिथिलाक्षर कार्यशाला’ का भव्य समापन, प्रतिभागियों को मिले प्रशस्ति पत्र

    November 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    सौराठ महोत्सव-2026 का भव्य और विधिवत उद्घाटन: दीप प्रज्वलन के साथ मिथिला की लोक-संस्कृति का हुआ शानदार आगाज़

    By adminNovember 26, 20260

    मधुबनी, 25 नवंबर 2026: कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के…

    विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर

    November 26, 2026

    सौराठ महोत्सव-2026 का शानदार आगाज़: समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता के साथ हुआ शुभारंभ

    November 26, 2026

    सौराठ महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित पाँच दिवसीय ‘मिथिलाक्षर कार्यशाला’ का भव्य समापन, प्रतिभागियों को मिले प्रशस्ति पत्र

    November 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,260)
    • Breaking News (1,509)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (237)
    • Politics (42)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?