साथियों के लिए एक आवश्यक सूचना।

पिछले महीने बिहार के शिक्षा मंत्री माननीय सुनील कुमार जी से सांसद माननीय देवेश चंद्र ठाकुर जी के साथ लंबी और सकारात्मक बातचीत हुई।
इस मुलाकात के बाद भी लगातार बातचीत होती रही।
मूल उद्देश्य शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निवारण हेतु रणनीति बनाना रहा।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आप सभी को जानकारी देनी है कि आज तिरहुत कमिश्नरी के हेड क्वार्टर मुजफ्फरपुर में शिक्षकों से जुड़े मुद्दे को लेकर एक प्रेस वार्ता करने जा रहा हूँ।
इस प्रेस वार्ता में सीतामढ़ी के सांसद आदरणीय देवेश चंद्र ठाकुर जी तथा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी श्री आनंद पुष्कर जी उपस्थित रहेंगे।

समय : 3 बजे अपराह्न
तारीख: 15 मार्च
स्थान: श्री इंटरनेशनल होटल, माड़ीपुर,मुजफ्फरपुर।

प्रेस के साथियों से आग्रह है की उपयुक्त समय पर उपस्थित होने का कष्ट करेंगे।
हमारे स्थानीय साथी और कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version