प्रेस विज्ञप्ति –
गुरुवार को डुमरा स्थित राम सकल सिंह साइंस कॉलेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर प्रोफेसर नीलिमा झा ने की जबकि नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉक्टर मोहम्मद असगर कर रहे थे ।कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक एवं कर्मियों ने हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया और हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ का जयघोष कर सभी को प्रेरित भी किया ।सभी शिक्षक एवं कर्मियों ने तिरंगा हाथ में लेकर सामूहिक फोटो लिया । महाविद्यालय के शिक्षक डाक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर अरुण प्रसाद अमन, डॉक्टर गुलाब सिंह, डॉक्टर संजय कुमार, डाक्टर अरूण कुमार पंडित, डॉक्टर चंदन कुमार ,डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ,डॉक्टर ज्ञान शेखर, डाक्टर जय किशोर प्रसाद , डॉक्टर सोमेश गुंजन, डाक्टर राजीव रंजन, प्रो अखिलेश कुमार , प्रो अमिताभ पाण्डेय, डाक्टर जयंत शर्मा, डॉ रेखा सर्राफ एवं आलोक कुमार, मनोज कुमार, अमिताभ कुमार, धीरज कुमार ,खुशबू कुमारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
#HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #ScienceCollege #IndependenceDay #Tiranga #15August #AzadiKaAmritMahotsav #PatrioticSpirit #IndianFlag #IndependenceDay2026
