Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जिलाधिकारी ने परिहार प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    November 20, 2026

    सरकारी कार्य मे वित्तीय अनियमितता, वित्तीय लापरवाही एवं सरकारी राशि का दुरूपयोग कतई बर्दाश्त नहीं

    November 20, 2026

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत सभी थानों में अनुशासन और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन Roll Call की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से की जा रही है।

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»सरकारी कार्य मे वित्तीय अनियमितता, वित्तीय लापरवाही एवं सरकारी राशि का दुरूपयोग कतई बर्दाश्त नहीं
    Bihar

    सरकारी कार्य मे वित्तीय अनियमितता, वित्तीय लापरवाही एवं सरकारी राशि का दुरूपयोग कतई बर्दाश्त नहीं

    adminBy adminNovember 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वित्तीय नियमों एवं प्रावधानों का दृढता से करें अक्षरश: अनुपालन, उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई – डीएम

    CDPO कार्यालय हरलाखी मे वित्तीय अनियमितता का मामला संज्ञान मे आते ही डीएम ने की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई

    हरलाखी थाना मे FIR दर्ज, कांड संख्या 493/2026
    मधुबनी,
    19 नवंबर, 2026

    जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में वित्तीय अनुशासन एवं वित्तीय नियंत्रण बनाए रखने तथा सरकारी कार्यों का निष्पादन निर्धारित वित्तीय प्रावधानों एवं नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने को लेकर जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सख्त निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकारी राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ किया जाना है। वित्तीय नियमों एवं प्रक्रियाओं की अनदेखी, सरकारी राशि के दुरुपयोग अथवा किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    इसी क्रम में बाल विकास परियोजना कार्यालय, हरलाखी में वित्तीय अनियमितता तथा सरकारी राशि के अवैध हस्तांतरण से संबंधित मामला जिला पदाधिकारी के संज्ञान में आते ही त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जिला पदाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल त्रिसदस्यीय जांच टीम का गठन किया तथा कार्यालय में संधारित वित्तीय अभिलेखों एवं बैंक विवरणियों की सघन और सूक्ष्म जांच कर विस्तृत जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
    गठित जांच टीम में जिला लेखा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) तथा सहायक लेखा पदाधिकारी को शामिल किया गया था। जांच टीम द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय, हरलाखी में संधारित सभी संबंधित वित्तीय अभिलेखों, लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों तथा बैंक विवरणियों की गहनता से जांच की गई।
    जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह मामला सरकारी राशि के अवैध हस्तांतरण से संबंधित पाया गया। जांच में निजी व्यक्ति के बैंक खाते में अवैध तरीके से बड़ी राशि हस्तांतरित किए जाने का मामला सामने आया है। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए जिला पदाधिकारी ने मामले में नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, मधुबनी द्वारा हरलाखी थाना में कांड संख्या 493/2026, दिनांक 18 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में पूर्व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हरलाखी, राशि के अवैध हस्तांतरण मे संलग्न निजी व्यक्ति तथा इस प्रकरण में संलिप्त अन्य ज्ञात एवं अज्ञात कर्मियों और बैंक अधिकारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने जिले के सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधानों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकारी कार्यालयों में वित्तीय प्रबंधन की निर्धारित प्रक्रियाओं का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। सरकारी राशि की निकासी, हस्तांतरण एवं व्यय से संबंधित प्रत्येक प्रक्रिया में नियमानुसार सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति, आवश्यक अभिलेखों का संधारण तथा बैंक लेन-देन का समुचित सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।
    किसी भी परिस्थिति में वित्तीय नियमों का अक्षरश: अनुपालन दृढता से करें तथा सरकारी राशि का निजी खाते में हस्तांतरण अथवा निर्धारित प्रक्रिया से इतर भुगतान अनियमितता मानी जायेगी।
    जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी धन जनहित एवं विकास कार्यों के लिए है। इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करें। सरकारी कार्यों में वित्तीय नियमों का उल्लंघन, लापरवाही, अनियमितता अथवा सरकारी राशि के दुरुपयोग का कोई भी मामला सामने आने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत सभी थानों में अनुशासन और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन Roll Call की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से की जा रही है।
    Next Article जिलाधिकारी ने परिहार प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण
    admin

    Related Posts

    जिलाधिकारी ने परिहार प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    November 20, 2026

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत सभी थानों में अनुशासन और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन Roll Call की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से की जा रही है।

    November 20, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत सीतामढ़ी में प्रमुख नागरिक संगोष्ठी आयोजित

    November 20, 2026

    जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

    November 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    जिलाधिकारी ने परिहार प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    By adminNovember 20, 20260

    समाहरणालय, सीतामढ़ी जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 18 नवंबर 2026 जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री…

    सरकारी कार्य मे वित्तीय अनियमितता, वित्तीय लापरवाही एवं सरकारी राशि का दुरूपयोग कतई बर्दाश्त नहीं

    November 20, 2026

    पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत सभी थानों में अनुशासन और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन Roll Call की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से की जा रही है।

    November 20, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत सीतामढ़ी में प्रमुख नागरिक संगोष्ठी आयोजित

    November 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,196)
    • Breaking News (1,509)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (237)
    • Politics (42)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?