प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक—06—02—2026

“सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 जन समस्याएं।

जिलाधिकारी द्वारा आज जिला जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का किया गया शुभारंभ

जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ’’सात निश्चय-3’’ अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,आई सी डी एस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड,अतिक्रमण, सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 132 परिवाद प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी श्री पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के निष्पादन में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत काजिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है।

जिलाधिकारी द्वारा जिला जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का किया गया शुभारंभ

जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से अब जिले के नागरिक अपनी शिकायतें घर बैठे पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे।
पोर्टल की विशेषता यह है कि शिकायतकर्ता न केवल अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर पाएंगे, बल्कि उन्हें शिकायत की प्राप्ति, अग्रेषण एवं निस्तारण की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी समय-समय पर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होती रहेगी। इससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं समयबद्ध होगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जन शिकायत निवारण प्रणाली का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
यह प्रणाली जिले में सुशासन, डिजिटल प्रशासन एवं नागरिक सुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगी, जिससे आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान सरलता से हो सकेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version