सीतामढ़ी। राजनीति एक्सप्रेस
बिहार के निखिल श्यामा डीपी पब्लिक स्कूल, भीसा, डुमरा, सीतामढ़ी के एनुअल फंक्शन 2026 में सीतामढ़ी के डीएम रिची पाण्डेय मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर बच्चों सहित गणमान्य लोगों के साथ पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए सीतामढ़ी जिला वासियों सहित देश को संदेश व्यक्त किया है कि बच्चों को हाई लेवल की शिक्षा उपलब्ध कराना आप सभी का नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन डीएम रिची पाण्डेय, क्षेत्रीय अधिकारी शशिकान्त झा, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी नीरज कुमार सिंह एवं प्रिंसिपल आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी शशिकान्त झा, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी नीरज कुमार सिंह, प्रिंसिपल आलोक कुमार सहित हजारों व्यक्ति उपस्थित थे।
