पाखंड का इजाफ़ा
———————-
हुआ इज़ाफा एक देव का,
मोदी बना दिया गया है कुल देव का;
तैंतीस करोड़ ‘देवता’ भी हो रहे होंगे प्रसन्न,
चापलूसों की देख फूहड़पन;
सनातन में देवता का कैसे हुआ निर्माण?
मोदी के भगवान बनाये जाने से सब को हो गया ज्ञान;
दिमागी दिवालियापन का एक बार फिर से हुआ भान,
अपने देव को चूना लगा फिर से ढोंग का हुआ बखान;
असली मुद्दे से हटते रहे ध्यान,
ना कोई मांगे समस्या का समाधान,
पाखंड की पूंजी ही है इनका साजो-सामान;
अंधविश्वास फ़ैलाकर कर रहे अपने साम्राज्य का सतत निर्माण!
जनता मर रही है भूखे,
उनके होठ क्यों कर सुखे?;
जुमले जुमले केवल जुमले,
नहीं कोई राहत, सब है निमले;
जंतर-मंतर का संधान तू कर ले,
ठगी और छल से तो बच ले;
रोज़ी, रोटी और सम्मान तू बोल,
जब भी संघी का हो नफ़रती बोल;
वैज्ञानिक सोच रख मानवता को कर दो अनमोल,
जूठ-फरेब छोड़ नफ़रत की खोल दो पोल;
वैज्ञानिकता की राह पकड़ चल, तू हल्ला बोल,
ज़िंदगी के गीत गाता चल, तू हल्ला बोल!
_मृत्युंजय
21/08/2026

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version