संत गाडगे ने शिक्षा को ही अमृत माना -चंद्रभूषण सिंह यादव…
#
संत गाडगे ने स्वयं अपढ़ होने के कारण साहूकार द्वारा किए गए गड़बड़झाला से पीड़ित हो जीवन भर समाज को शिक्षित बनने हेतु प्रेरित किया,उक्त बातें रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित संत गाडगे जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि संत गाडगे का मानना था कि शिक्षा ही अमृत है जिसकी प्राप्ति से किसी भी व्यक्ति को यश -कीर्ति, मान -सम्मान, धन -ऐश्वर्य आदि सब कुछ प्राप्त होता है।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने संत गाडगे को उनके जयंती पर याद करते हुए कहा कि संत गाडगे ने स्वच्छता और शिक्षा का प्रसार किया,धर्मशाला और पाठशाला खोला एवं समाज को पाखंडवाद से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि विपन्नता में रह लो लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ।
संत गाडगे जयंती पर उन्हें याद करने वालों में मुरलीधर,व्यास यादव, रामप्यारे यादव, सुरेश नारायण सिंह,गोविंद यादव, संतोष मद्धेशिया, अभिषेक गुड्डू गोंड, अयोध्या वर्मा , रामप्रवेश यादव, बृजेश यादव, शंकर गोंड, नारायण प्रसाद, रामा भारती, सुशील यादव, अजय पासवान आदि के नाम प्रमुख हैं।
-चंद्रभूषण सिंह यादव
(23 फरवरी 2026)
