श्री जानकी प्राकट्य महोत्सव–2026
सीतामढ़ी धाम

श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, सीतामढ़ी धाम के मुख्य संरक्षक परम पूज्य महंत विनोद दास जी महाराज के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में आगामी 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले भव्य निशान शोभा यात्रा को लेकर शहर में व्यापक स्तर पर निशान कूपन वितरण अभियान संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. एस. के. वर्मा के अध्यक्षता मे सह-संयोजक डॉ. वरुण कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, वरीय अधिवक्ता राम हृदय उर्फ मोहन जी, अमित कुमार गोल्डी, दर्शन कुमार ट्रस्ट के महासचिव सुवंश राय एवं कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार बबलू महंत मनमोहन कौशिक पप्पू जी डॉ अमित वर्मा नवनीत कुमार केशव आनंद डॉ अमित गोल्डी डॉ राजीव कुमार काजू जय किशोर साह सहित दर्जनों पदाधिकारियों के समन्वय में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं मिथिला टोली का गठन कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में दायित्व सौंपा गया है।

इन्हीं टोलियों के माध्यम से सीतामढ़ी नगर के विभिन्न क्षेत्रों—कोर्ट बाजार, जानकी स्थान, स्टेशन रोड, गौशाला रोड, डुमरा सहित अन्य मोहल्लों में घर-घर जाकर श्रद्धालुओं के बीच निशान कूपन वितरित किए जा रहे हैं।

ट्रस्ट द्वारा निर्धारित 2500 निशान ध्वज के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1500 से अधिक कूपन विभिन्न टोलियों के माध्यम से वितरित किए जा चुके हैं। जिससे यह स्पष्ट है कि इस वर्ष का आयोजन अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक होने जा रहा है।

तथा श्रद्धालुओं का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। जो श्रद्धालु अभी तक कूपन प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे शीघ्र ही कूपन प्राप्त कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे उन्हें निशान ध्वज प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन समारोह के संयोजक डॉ एस के वर्मा के निर्देशन में वरीय पदाधिकारी अधिवक्ता रामहृदय डॉ राजीव कुमार काजू नवनीत कुमार डॉ राजेश सुमन जयकिशोर साह वीरेंद्र कुमार आदि ने जिला अधिकारी आरक्षी अधीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी को माता का आशीर्वाद प्रसाद आमंत्रण पत्र देते हुए 25 और 26 को आयोजित समारोह में आने का न्योता दिया l सुबह 6 बजे से निशान यात्रा संध्या 6:00 बजे से शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में पटना और उत्तर प्रदेश के ख्याति बाद कलाकार शामिल होंगे जिसके प्रभारी राम हृदय जी को बनाया गया है प्रसाद निर्माण प्रभारी सुवंश राय और पप्पू जी होंगे कूपन वितरण प्रभारी जया किशोर शाह बनाए गए हैं प्रेस मीडिया में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए एकमात्र डॉ राजीव कुमार काजू अधिकृत किए गए

इस अभियान में सक्रिय रूप से अरविंद सिंह धीरज गुप्ता सुनील मोदी राजू गुप्ता सूरज कुमार, निहाल, निहाल गुप्ता, सुनीत कुमार, विशाल कुमार, चुलबुल कुमार, रक्षित कुमार, कुलदीप कुमार, स्वर्ण राज, अमित गुप्ता, अमन कुमार, सतीश कुमार, उज्जवल रौनियार, अस्मित कुमार, विक्रम शाह, कृष कुमार, ऋषि कुमार, विशाल खन्ना, कन्हैया कुमार, ब्याहुत आकाश, देवराज, दीपक कुमार, केशव कुमार, प्रेम कुमार, रोहित नायक, सौरभ कुमार, शिवम कुमार, शिवसागर कुमार, आकाश पटेल, आकाश नायक, ऋतिक चौधरी, मेजर साहू, किशन कुमार,सावन कुमार, किशन कुमार, विवेक कुमार,राज रावत सहित अनेक युवा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं।

सादर
श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
सीतामढ़ी धाम

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version