प्रकाशनार्थ (फोटो) 23/04/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार की धरती के वीर सपूत बाबू वीर कुंवर सिंह जी का विजयोत्सव जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के निर्देशानुसार ललित आश्रम गांधी मैदान में शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबू वीर कुंवर सिंह जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, मो. शम्स शाहनवाज, मनोज सिंह, आफताब अंजुम बिहारी, चुन्नू सिंह,वोधीरज सिंह, राजेश राय, आलोक सिंह राठौर, वीरेंद्र कुशवाहा, प्रो धीरज मिश्रा महिला नेत्री ऋतु ठाकुर आदि ने कहा कि 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस के साथ लड़ने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि स्वाभिमान और संघर्ष की जीवंत मिसाल थे। 23 अप्रैल 1777 को जगदीशपुर में जन्मे जमींदार थे बाल्यावस्था में ही उनके अंदर वीरता स्वाभिमान और देशभक्ति की भावना की झलक दिखती थी जब 1857 में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ तो उन्होंने अपने क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा संभाला।

मौके पर नीरज कुमार यादव, उमा कुमारी, सत्येंद्र सिंह, सुमित सिंह, नसीम, वेदांशु सिंह, सूरज कुमार, राजीव कुशवाहा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version