श्रावण माह की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जिला के विभिन्न शिवालयों, मंदिरों, प्रमुख पूजा स्थलों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।
वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर गश्ती टीम लगातार भ्रमणशील है तथा सतत निगरानी रखी जा रही हैl
सीतामढ़ी पुलिस आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें l किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस पदाधिकारी अथवा डायल 112 पर दें।
#Sawan2026 #FirstSomwar #ShravanSomwar #Sitamarhi #SitamarhiPolice #BholeNath #ShivBhakt #KanwarYatra #PoliceAlert #SecurityArrangement #BiharNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #TrafficManagement #TempleNews #TodayNews #LiveNews #TrendingNews
