शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सीतामढ़ी पुलिस प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्ती की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ तत्पर है।
सभी से अपील है कि नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
