Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    June 14, 2026

    तस्करी के लिए रखा गया 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी की अनुशंसा

    June 14, 2026

    लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी जिला प्रदेश में 12वें स्थान पर।

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»*विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित*
    Bihar

    *विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित*

    adminBy adminJune 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–12–06–2026

    *विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित*

    राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीतामढ़ी के बाल श्रम से विमुक्त बच्चे का सम्मान।

    पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सीतामढ़ी जिले के एक बाल श्रम से विमुक्त बच्चे को श्रम मंत्री एवं श्रम आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप बच्चे को बैग, कॉपी, कलम एवं शॉल प्रदान किया गया। यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया कि सम्मानित बच्चा वर्तमान में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। उसकी प्रेरणादायक सफलता की कहानी जिले से राज्य स्तर पर भेजी गई थी, जिसके आधार पर उसका चयन किया गया। इस उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय, श्रम अधीक्षक रमाकांत तथा डीपीएम एजाजुल अंसारी सहित अन्य अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चे को शुभकामनाएं दीं।

    *जिले में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से दिया गया जनसंदेश*

    बाल श्रम उन्मूलन के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। अभियान के माध्यम से लोगों से बाल श्रम समाप्त करने एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान श्रम अधीक्षक रमाकांत, जिला योजना पदाधिकारी संतोष सुमन, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सहित लेबर यूनियन के नेताओं में महेश झा एवं दिलीप पाण्डेय सहित अन्य लोगो ने भी हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

    (संगोष्ठी में बाल श्रम उन्मूलन पर हुई चर्चा)

    नगर के शांति नगर स्थित संयुक्त श्रम भवन सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्रम अधीक्षक रमाकांत ने बाल श्रम के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने श्रमिक पंजीकरण कराने वाले मजदूरों के बच्चों को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि एवं विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी|संगोष्ठी में जिला योजना पदाधिकारी संतोष सुमन, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चन्द्रनाथ राम, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार तथा यूनियन नेता महेश झा, दिलीप पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने बाल श्रम उन्मूलन, शिक्षा और बाल अधिकारों के संरक्षण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के आयोजन में प्रथम संस्था एवं अदिति संस्था का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में एलईओ स्वेता कुमारी, प्रमोद कुमार, रौशन कुमार सिंह, सुधांशु कुमार, परिजात परिमल, पिंटू कुमार लिपिक निशांत प्रेम, दिलीप कुमार शास्त्री, संतोष कुमार, प्रथम संस्था के हरिशंकर कुमार, अदिति संस्था की सोनी कुमारी, गूंजा कुमारी, पायल कुमारी, ज्योति कुमारी, गौतम कुमार, दृष्टि इन साइट संस्था की डीसी माधुरी कुमारी तथा आवा की जिला प्रतिनिधि साक्षी कुमारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article*विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित*
    Next Article लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी जिला प्रदेश में 12वें स्थान पर।
    admin

    Related Posts

    एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    June 14, 2026

    तस्करी के लिए रखा गया 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी की अनुशंसा

    June 14, 2026

    लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी जिला प्रदेश में 12वें स्थान पर।

    June 14, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    June 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    By adminJune 14, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति एलएसडीजी थीम चयन एवं जीपीपीएफटी गठन को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित…

    तस्करी के लिए रखा गया 70 बोरी यूरिया उर्वरक जब्त, अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी की अनुशंसा

    June 14, 2026

    लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सीतामढ़ी जिला प्रदेश में 12वें स्थान पर।

    June 14, 2026

    *विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित*

    June 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (82)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (52)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?