रीगा के पूर्व विधायक अमित कुमार “टुन्ना” को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, लंबे राजनीतिक सफर के साथ विचारधारा पर जोर
सीतामढ़ी: कांग्रेस पार्टी ने जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेता एवं रीगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना को सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए इस जिम्मेदारी के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
अमित कुमार “टुन्ना” स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुत्र, ग्राम सोनार रिगा सीतामढ़ी के निवासी हैं वे विगत विधानसभा चुनाव में रीगा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े और दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले वर्ष 2015 में उन्होंने 23-रीगा विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर विधायक बने थे
लंबा संगठनात्मक अनुभव
अमित कुमार टुन्ना का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। एनएसयूआई से जुड़कर जिला महासचिव के रूप में कार्य किया। बिहार युवा कांग्रेस के सचिव और रीगा विधानसभा युवा काँग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष बने।
वे बीपीसीसी के निर्वाचित प्रतिनिधि बने, जिला कांग्रेस कमिटी सीतामढ़ी के जिला समन्वयक रहे तथा बीपीसीसी के प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाई। इसके अतिरिक्त पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम, झारखंड और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भी उन्होंने काम किया है।
कांग्रेस की विचारधारा पर जोर देते हुये कॉंग्रेस के वरीय नेता गण प्रदेश प्रतिनिधि गण प्रखंड अध्यक्ष गण सहित आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे प्रति पक्ष के नेता राहुल गाँधी प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहा है की
कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, समावेशी विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। पार्टी का लक्ष्य गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है तथा समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करना है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और कांग्रेस की नीतियों—जैसे सामाजिक समानता, शिक्षा व स्वास्थ्य के विस्तार, रोजगार सृजन तथा संविधान की रक्षा—को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि टुन्ना का लंबा राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक पकड़ पार्टी को नई मजबूती देगा।
वे पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने तथा जनता की आवाज उठाने का काम करते रहेंगे।टुन्ना अभी बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर रहे है वहा से आते ही निवर्तमान अध्यक्ष रकटु प्रसाद के मार्गदर्शन में स्वागत समारोह का आयोजन कर जिला का कमान सौपा जायेगा बधाई देने वालो में वरिष्ठ काँग्रेस मो आफाक खान सीताराम झा डॉ राजीव कुमार काजू रामू मिश्रा रितेश रमन सिंह संदीप पाठक बिपिन झा प्रमोद नील इंजीनियर नवीन रामबाबू सिंह अर्जुन खिरहर सुभाष यादव शम्स शाहनवाज आंजारूल हक संजय विररख नितेश मिश्रा घनश्याम मिश्रा तारा कांत झा मोनी गुप्ता आलोक राठौर सीता प्रसाद विनय मिश्रा रितु देवी चांदनी देवी सुप्रिया कुमारी स्वर्ण सुगंध घनश्याम मिश्रा आफताब अंजुम बिहारी संजय राम प्रो धीरज मिश्रा गुड्डू यादव आलोक सिंह रौशन झा जुगल महतो धीरज पटेल मनोज यादव सहित दर्जनों नेताओं ने बधाई दी
