पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आम नागरिकों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
सीतामढ़ी पुलिस दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
