समाहरणालय, मधुबनी
================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
================
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 03/07/2026
जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए दिए बधाई
———————————————-
मधुबनी 03 जुलाई 2026
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 6 वीं राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप ट्रायल में मधुबनी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्डन कराटे अकादमी के तीन खिलाड़ियों हिमांशु कुमार यादव, सुहासनी एवं अभिजीत कुमार झा को अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने के लिए सम्मानित किया गया है।
जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि आज वे राष्ट्रीय स्तर पर मधुबनी एवं बिहार का गौरव बढ़ा रहे हैं।
विदित हो कि हिमांशु कुमार यादव एवं सुहासनी का चयन 14वीं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ, जिसका आयोजन 25 से 28 जून 2026 तक नासिक, महाराष्ट्र में किया गया।* *वहीं अभिजीत कुमार झा का चयन सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है, जिसका आयोजन 6 से 8 जुलाई 2026 तक शिलांग, मेघालय में होगा।
राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में हिमांशु कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और बिहार के साथ-साथ मधुबनी जिले एवं अकादमी का नाम रोशन किया।वहीं सुहासनी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन क्वालिफिकेशन राउंड में कड़े मुकाबले के बाद बाहर हो गईं।
अब अभिजीत कुमार झा आगामी सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कल शिलांग रवाना होंगे। अकादमी को उनसे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।
इस अवसर पर गोल्डन कराटे अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अरुण कुमार चौधरी ने भी सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है, जो वे राष्ट्रीय स्तर पर मधुबनी एवं राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं।
———————- ———————————————————————
================
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर ’06276-222576 पर भी ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।
================
================
DPRO,MADHUBANI
